इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनाया रंग बरसे 2.0

शुक्रवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंग बरसे 2.0 होली मिलन समारोह का सफल आयोजन संपन्न करवाया l जिसमें लगभग इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज के 500 बच्चे एक साथ सम्मिलित थे l कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक पांडे, अभिनव द्विवेदी ,अभिषेक सिंह, हर्ष ने बताया कि इस कार्यक्रम छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया l गुलाल की होली ,फूल की होली, रंग और पानी की होली गेम्स आदि इवेंट का कार्यक्रम करवाया गया l इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के अंदर काफी उत्साह और जोश दिख रहा था l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए रवि तिवारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बच्चों में सांस्कृतिक गतिविधियां बढ़ेगी और समरसता का माहौल बनेगा l कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक और अभिनव ने बताया कि इसमें अमन,अजय,गौरव,अंकित आदि लोग उपस्थित रहे l

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 08:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनाया रंग बरसे 2.0 #SubahSamachar