अमेठी में ड्रोन और सीसीटीवी की निगरानी में पुलिस भर्ती परीक्षा जारी, केंद्रों में प्रवेश शुरू
अमेठी में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहली पाली की परीक्षा संपन्न हुई। सुबह से ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। प्रवेश द्वारों पर पहचान पत्र और दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्षों में प्रवेश दिया गया। जिले में तीन दिनों तक चलने वाली भर्ती परीक्षा के लिए कुल 12 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 28,512 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र होने पर रोक लगाई गई है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 09, 2026, 09:06 IST
अमेठी में ड्रोन और सीसीटीवी की निगरानी में पुलिस भर्ती परीक्षा जारी, केंद्रों में प्रवेश शुरू #SubahSamachar
