Video: भद्रवाह से निकली वार्षिक यात्रा धूमधाम से चिनैनी पहुंची, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत
भद्रवाह के चनोत से हर वर्ष की तरह इस बार भी एक धार्मिक यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई, जिसका चिनैनी में श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पांच दिवसीय इस यात्रा के दौरान चिनैनी में लंगर की व्यवस्था भी की गई, जहां श्रद्धालुओं को भोजन एवं सेवा प्रदान की गई। यात्रा आगे बढ़ते हुए बसंतगढ़ के टॉप पर पहुंचेगी जहां परंपरा के अनुसार छड़ी की पूजा विधि-विधान और धूमधाम के साथ की जाएगी। पूरे मार्ग में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 13:41 IST
Video: भद्रवाह से निकली वार्षिक यात्रा धूमधाम से चिनैनी पहुंची, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत #SubahSamachar
