अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में पुलिस बैंक कर्मियों से पूछताछ में जुटी

अयोध्या में राम मंदिर दान अनियमितता मामले की जांच में जुटी पुलिस ने सोमवार को अपनी कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए तुलसी उद्यान स्थित एसबीआई शाखा पहुंचकर बैंक कर्मियों से पूछताछ की। रविवार को नामजद आठों आरोपियों के घरों पर छापेमारी के बाद अब जांच का फोकस बैंक खातों और लेनदेन पर है। पुलिस टीम बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों से खातों से संबंधित दस्तावेज व ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटा रही है। सूत्रों के अनुसार, आरोपियों के परिजनों से प्राप्त बैंक खातों के आधार पर जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। संभावना है कि पुलिस टीम जल्द ही एसबीआई समेत अन्य बैंकों की शाखाओं में भी पहुंचकर खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल करेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 11:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में पुलिस बैंक कर्मियों से पूछताछ में जुटी #SubahSamachar