बाराबंकी में उफान पर सरयू नदी, बाढ़ की चपेट में 30 से ज्यादा गांव
यूपी के बाराबंकी में सरयू नदी उफान पर है। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के 30 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। अलीनगर रानीमाऊ तटबंध के अंदर बसे सभी गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। गोबरहा गांव में बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व तेलवारी गांव का प्राथमिक विद्यालय पानी में टापू बन गया है। इसके अलावा गांव के घरों के अलावा सभी मार्ग नदी के पानी में डूब गए हैं। अभी बाढ़ क्षेत्र में नाव नहीं भेजी गई है। इसके चलते लोग और छोटे बच्चे पानी में होकर पलायन कर रहे हैं। वहीं बाढ़ से तटबंध पर आए पीड़ितों को अभी तिरपाल पन्नी भी नसीब नही हुई है। लोग टूटी-फूस की मैड़या में गुजर बसर कर रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 04, 2025, 18:41 IST
बाराबंकी में उफान पर सरयू नदी, बाढ़ की चपेट में 30 से ज्यादा गांव #SubahSamachar
