लखीमपुर खीरी: तेंदुए के हमले में मासूम की मौत के बाद इलाके में लगाए गए पिंजरे

लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में पिता और भाइयों के सामने तेंदुए के हमले में हुई छह वर्षीय मनजोत सिंह की मौत से टापरपुरवा गांव में मातम पसरा हुआ है। बुधवार शाम हुई इस खौफनाक घटना के बाद बृहस्पतिवार को मासूम का अंतिम संस्कार किया गया। बेटे की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने पांच मांगें रखीं। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। उधर, हमलावर तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने दो पिंजरे लगाए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 15, 2026, 17:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


लखीमपुर खीरी: तेंदुए के हमले में मासूम की मौत के बाद इलाके में लगाए गए पिंजरे #SubahSamachar