बटेश्वर मेला: सांचोरी ऊंट ने दिखाया ऐसा गजब का नृत्य, रोमांचित हो उठे खरीदार, कीमत जानकर चाैंक जाएंगे
आगरा के बाह में बटेश्वर में ऊंट का मेला खचाखच भर गया है। बृहस्पतिवार सांचोरी ऊंट के मन मोहक नृत्य पर पारखी लट्टू हो गये। दाैसा राजस्थान के ललसोर के रहने वाले रसूल खां अपने पांच ऊंट लेकर बटेश्वर मेला पहुंचे हैं। उनके सांचोरी ऊंट श्याम के मन मोहक नृत्य ने बृहस्पतिवार को दिन भर खरीददारों को रोमांचित किया। पैरों में बंधे घुंघरू की छनछन के बीच नृत्य मुद्राएं हैरत में डाल देने वाली थी। नृत्य की खूबी के चलते ही ऊंट का दाम 1.50 लाख रुपये रखा है। दावा किया कि बीकानेर के रामनरेश ने खरीद के लिए 90 हजार रुपये कीमत लगाई है। करौली के उस्ताद शिवचरन ने सांचोरी ऊंट के नृत्य में पारंगत किया है। उन्होंने बताया कि सांचोरी ऊंट की खूबसूरत शारीरिक बनावट एवं मजबूत कद-काठी की वजह से मांग ज्यादा है। खचाखच भरे ऊंट के मेला में सांचोरी, जैसलमेरी, बाड़मेरी नस्ल के ऊंटों की खूबी और खूबसूरती के आधार पर मालिकों ने 25 हजार से 2 लाख रुपये तक की कीमत रखी है। बिल्होर के सुलेमान, फिरोजाबाद के अनरुद्ध ने बताया कि ऊंटों की खरीद और बिक्री शुरू हो गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 15:59 IST
बटेश्वर मेला: सांचोरी ऊंट ने दिखाया ऐसा गजब का नृत्य, रोमांचित हो उठे खरीदार, कीमत जानकर चाैंक जाएंगे #SubahSamachar
