आयुष विभाग की ओर से हुआ शिविर का आयोजन, पहाड़ों में योग को बढ़ावा दे रही सरकार
आयुष विभाग एवं आयुष शिक्षा विभाग की ओर से एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय लोगों काे योग नीति के बारे में बताया गया। शिविर में डा. पिंकी वर्मा ने बताया कि योग हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। जिसे लोग अब अपने दैनिक जीवन में प्रयोग कर रहे है। वर्तमान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी योग को लेकर गंभीर हैं। उनके द्वारा गैरसैंण के भराड़ीसैण में योग दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें कई देशों के राजदूत मौजूद रहे थे। वहीं अब प्रदेश सरकार पहाड़ों में योग को बढ़ावा दे रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 04, 2025, 18:44 IST
आयुष विभाग की ओर से हुआ शिविर का आयोजन, पहाड़ों में योग को बढ़ावा दे रही सरकार #SubahSamachar
