T20 WC: भारत की जीत पर पीलीभीत में शहर से लेकर देहात तक मनाया गया जश्न, जमकर हुई आतिशबाजी
आईसीसी मेंस टी-20 विश्व कप-2026 के फाइनल मुकाबले को लेकर पीलीभीत जिले के क्रिकेट प्रेमी काफी उत्साहित दिखे। लोगों ने मैच देखने के लिए अपने जरूरी काम समय से निपटा लिए। रविवार शाम सात बजे शुरू हुए भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले को देखने के लिए कलीनगर नगर पंचायत की ओर से चौराहे पर बड़े पर्दे की व्यवस्था की गई, जहां बड़ी संख्या में लोग मैच का आनंद लेने के लिए जुटे। जैसे ही न्यूजीलैंड का अंतिम विकेट गिरा वैसे ही युवा जश्न में डूब गए। शहर से लेकर देहात तक युवाओं ने जश्न मनाया। जमकर आतिशबाजी की गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 09, 2026, 05:36 IST
T20 WC: भारत की जीत पर पीलीभीत में शहर से लेकर देहात तक मनाया गया जश्न, जमकर हुई आतिशबाजी #SubahSamachar
