VIDEO: टेढ़ी बगिया तिराहे पर सीमेंट से भरा ट्रक डंपर में घुसा, चालक ने कूदकर बचाई जान
थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र स्थित टेढ़ी बगिया तिराहे पर मंगलवार सुबह करीब छह बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अलीगढ़ की ओर से आ रहा सीमेंट से लदा ट्रक शाहदरा की ओर से आए डस्ट से भरे डंपर में पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला और डंपर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस हाइड्रा की मदद से ट्रक को हटवाया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 09, 2026, 03:24 IST
VIDEO: टेढ़ी बगिया तिराहे पर सीमेंट से भरा ट्रक डंपर में घुसा, चालक ने कूदकर बचाई जान #SubahSamachar
