Chamba News: 13 घंटे बाद बहाल हुआ साच-टवान मार्ग, बादल फटने से भारी नुकसान

पांगी घाटी के साच-टवान मार्ग को करीब 13 घंटे बाद यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। बुधवार सुबह करीब 10 बजे अधवारी क्षेत्र में बादल फटने के बाद भारी तबाही मच गई थी, जिससे मार्ग कई स्थानों पर अवरुद्ध हो गया। भारी बारिश और मलबा आने से हिलोर और घिसल क्षेत्र में दो पुलियों को नुकसान पहुंचा। इनमें एक पुली पूरी तरह बह गई, जबकि दूसरी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे साच-टवान मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई थी। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर मलबा हटाने तथा क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का कार्य शुरू किया। लगातार करीब 13 घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग को बहाल कर दिया गया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो सकी। प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों और यात्रियों से मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचने तथा नदी-नालों के समीप नहीं जाने की अपील की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 10:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Chamba News: 13 घंटे बाद बहाल हुआ साच-टवान मार्ग, बादल फटने से भारी नुकसान #SubahSamachar