Chamoli: सड़क बंद, थराली के रूईसांण से गर्भवती समेत दो महिलाओं को किया एयर लिफ्ट
बृहस्पतिवार को थराली के रूईसांण गांव से एक गर्भवती महिला सहित एक अन्य बीमार महिला को हेलिकॉप्टर से एयर लिफ्ट किया गया। महिलाओं को उपचार के लिए जौलीग्रांट में हिमालयन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया। रूईसांण थराली तहसील का दूरस्थ गांव है। यहां बीते दो सप्ताह से अतिवृष्टि के चलते सड़क बंद है। ऐसे में आवागमन नहीं होने के चलते स्वास्थ्य विभाग गर्भवती महिलाओं के प्रति सर्तकर्ता बरत रहा है। बीते 24 अगस्त को भी रूईसांण से एक गर्भवती और उसके बाद गेरूड़ से एक अन्य गर्भवती को हेली से एयर लिफ्ट कर अस्पताल भेजा गया। सीएमओ डा. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए विभाग तमाम प्रयास कर रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 04, 2025, 18:41 IST
Chamoli: सड़क बंद, थराली के रूईसांण से गर्भवती समेत दो महिलाओं को किया एयर लिफ्ट #SubahSamachar
