बड़े मंगलवार पर ठंडा शरबत बांटा

केंद्र में मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य और ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार पर विधायक राजीव तरारा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ शरबत व प्रसाद का वितरण किया। विधायक ने कहा 12 साल में मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन, समर्पण, जनकल्याण एवं राष्ट्र प्रथम की भावना को प्राथमिकता देते हुए काम किया है। मंगलवार को गंगा प्याऊ मंदिर पर प्रसाद वितरण और राहगीरों को शरबत पिलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पहुंचकर विधायक ने सबसे पहलेे पूजा अर्चना कर देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया और देश में सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए शरबत पिलाने और प्रसाद वितरण किया गया। विधायक ने खुद अपने हाथों से दोने में प्रसाद परोसकर राहगीरों को दिया। उन्होंने कहा कि बड़े मंगलवार पर धार्मिक कार्यक्रम का विशेष महत्व है। साथ ही कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार को 12 साल हो गए। मोदी सरकार राष्ट्र को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर काम कर रही है। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाल, सोमप्रकाश, त्रिलोक भड़ाना, जितेंद्र सैनी, राम कृष्ण चौहान, संजय सिंह गौर, सुरेंद्र सैनी, रवि सैनी, चीनू सागर, पिंटू सैनी, वैभव गोयल, पवन चौधरी, रवि चौधरी, सूरज सिंह पाल, सुनील गुप्ता, सचिन प्रजापति, सुरेंद्र औलख, राम किशोर, मनमोहन सेन आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 09, 2026, 18:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


बड़े मंगलवार पर ठंडा शरबत बांटा #SubahSamachar