VIDEO: मां भवानी मंदिर में 17 जून को होगी प्राण प्रतिष्ठा, श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
चंदौली जिल के सैयदराजा विधानसभा के पिपरी-भैंसा गांव में नवनिर्मित मां भवानी माता मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 15 से 17 जून तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 15 जून को कलश यात्रा निकालने के साथ किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए मंदिर समिति के डॉ. हरेंद्र कुमार राय, रमेश राय, कतवारू राय, रामप्रताप राय व आलोक राय ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से मां भवानी के प्राचीन मंदिर के स्थान पर नए मंदिर का निर्माण कराया गया है। मंदिर में मां भवानी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से कराई जाएगी। धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत 15 जून को सुबह सात बजे कलश यात्रा के साथ होगी। वहीं 16 जून को सुबह छह बजे मूर्ति पूजन और शाम चार बजे ग्राम परिक्रमा का आयोजन किया जाएगा। 17 जून को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां भवानी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद भंडारे का आयोजन होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 15, 2026, 14:41 IST
VIDEO: मां भवानी मंदिर में 17 जून को होगी प्राण प्रतिष्ठा, श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा #SubahSamachar
