अमृतसर में सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से संचालित अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 आधुनिक पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे तस्करों से संपर्क में थे और सीमा के नजदीक स्थानों के कोऑर्डिनेट भेजकर रात के समय हथियारों की ड्रॉपिंग करवाते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेरा सिंह (26) और जगरूप सिंह उर्फ जूपा (21) के रूप में हुई है। शेरा सिंह के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट सहित गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले में थाना कैंटोनमेंट में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पूरे नेटवर्क की गहन जांच जारी है और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 22, 2026, 13:21 IST
अमृतसर में सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार #SubahSamachar
