हड़ताल के बाद जिम्स में लौटी रौनक, ओपीडी में मरीजों की उमड़ी भीड़

राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में 15 जून से शुरु हुई आउटसोर्स कर्मियों की हड़ताल का असर अब कम हो गया है। पहले की तरह ही अस्पताल में भीड़ सोमवार को उमड़ी। पर्चा बनवाने से लेकर ओपीडी में मरीजों के भीड़ दिखाई दी। निदेशक ब्रिगेडियर राकेश गुप्ता ने बताया कि लगातार आउटसोर्स कर्मचारी से कम पर वापस लौटने की अपील की जा रही है। हालांकि अस्पताल प्रशासन स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सजग है। सारी ओपीडी सुचारू रूप से चल रही है। इसके साथ ही अब सर्जरी को शुरू करने की कवायद चालू की गई है। जल्द से जल्द अस्पताल परिसर में सर्जरी भी शुरू हो सकेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 11:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


हड़ताल के बाद जिम्स में लौटी रौनक, ओपीडी में मरीजों की उमड़ी भीड़ #SubahSamachar