Samba: सांबा में शातिर ठगी का खुलासा, महिला को बेहोश कर झुमके लेकर फरार

सांबा शहर में दो ठगों ने एक 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर उससे करीब 75 हजार के सोने के झुमके लूट लिए। जानकारी के अनुसार, महिला को अजनबियों ने बातचीत में फंसाकर कोल्ड्रिंक पिलाई, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश जैसी हो गई। इसी मौके का फायदा उठाकर दोनों आरोपी उसके कानों से सोने के झुमके निकालकर फरार हो गए। होश आने पर महिला को ठगी का पता चला, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही लोगों से अजनबियों से किसी भी तरह का खाने-पीने का सामान न लेने की अपील की गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 14:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Samba: सांबा में शातिर ठगी का खुलासा, महिला को बेहोश कर झुमके लेकर फरार #SubahSamachar