देवभूमि के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई की मांग
रुद्रप्रयाग। युवा नेता मोहित डिमरी ने पुलिस अधीक्षक को ई-मेल भेजकर सोशल मीडिया पर उत्तराखंड और यहां के लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। अपने शिकायती पत्र में उन्होंने कहा कि कुछ समय से सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर उत्तराखंड के लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। इससे देवभूमि की संस्कृति और सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर प्रदेश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। मोहित डिमरी ने कहा कि हाल ही में कर्णप्रयाग और नगरासू प्रकरण पर दिए गए यूकेडी के युवा नेता आशीष नेगी के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है, जबकि वह देवभूमि के स्वाभिमान की बात कर रहे थे। उन्होंने मांग की कि सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और धमकी देने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ आईटी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जाए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 16:28 IST
देवभूमि के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई की मांग #SubahSamachar
