धर्मशाला में महाजन सभा के निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 150 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिया परामर्श

महाजन सभा धर्मशाला की ओर से रविवार को एक निजी होटल में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस शिविर में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजकों के अनुसार, शिविर में कुल 150 लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान 70 लोगों के रक्तचाप की जांच की गई, जबकि 55 लोगों का शुगर परीक्षण किया गया। इसके अलावा 50 लोगों की आंखों की जांच की गई और 30 लोगों के एक्स-रे किए गए। शिविर का उद्देश्य लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध करवाना था। शिविर में औषधि, शिशु रोग, नेत्र रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग, त्वचा रोग, नाक-कान-गला रोग, फिजियोथेरेपी और आयुर्वेद के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया। इससे लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने का अवसर मिला। महाजन सभा के अध्यक्ष वरुण गुप्ता और सचिव अमन महाजन ने बताया कि समाज सेवा के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोगों ने भाग लेकर अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 18, 2026, 12:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


धर्मशाला में महाजन सभा के निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 150 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिया परामर्श #SubahSamachar