दीपावली की धूम, बाजारों में रौनक, खूब बिकी फुलझड़ी
ग्रामीण क्षेत्र में दीपावली की खरीददारी तो तीन दिन से लगातार चल रही है लेकिन आज दीपावली पूजन के चंद घंटों पहले भी बाजारों में खूब रौनक दिख रही है। चारों तरफ फुलझड़ी और बच्चों वाले तमंचे बिक रहे है। सरसौल बाजार में मुस्लिम परिवारों ने भी दीपावली की खरीददारी की। छोटे-छोटे बच्चों ने बाजार में लगी दुकानों से फुलझड़ी और बच्चों वाले तमंचे खरीदे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 20, 2025, 15:19 IST
दीपावली की धूम, बाजारों में रौनक, खूब बिकी फुलझड़ी #SubahSamachar
