VIDEO: सतरंगी रोशनी से नहाया आसमान, जमकर चली आतिशबाजी
कासगंज में दिवाली पर्व पर आतिशबाजी का कारोबार चमका। पर्व पर जमकर दीपोत्सव के उल्लास में लोगों ने आतिशबाजी चलाई। आसमान सतरंगी रोशनी में नहाया हुआ नजर आ रहा था। लोगों के बीच आतिशबाजी चलाने की प्रतिस्पर्धा भी नजर आई। स्काई शॉट का लोगों के बीच क्रेज रहा। लक्ष्मी पूजन के बाद लोग आतिशबाजी चलाने में जुट गए। देर रात तक आकाश में आतिशबाजी के नजारे दिखते रहे। आतिशबाजी कारोबारियों के चेहरे पर भी मुस्कान नजर आ रही थी। जिले में करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान लगाया गया। आतिशबाजी विक्रेताओं के यहां ग्राहकों की भीड़ देर रात तक लगी रही। वहीं मंगलवार को भी लोग आतिशबाजी की खरीद करते नजर आए। बच्चों और महिलाओं ने फूलझड़ी, रोशनी, चकरी, चटरपटर, अनार को पसंद किया। वहीं युवा स्काई शॉट चलाते नजर आ रहे थे। बड़े बड़े स्काईशॉट युवाओं ने खरीदे और अपने अपने इलाके में जमकर धूमधड़ाका किया। 7 शॉट से लेकर 500 शॉट तक के पटाखों की बिक्री हुई। पूरा आसमान आतिशबाजी की सतरंगी रोशनी में डूबा नजर आ रहा था। कारोबारी जयकुमार गुप्ता ने बताया कि आतिशबाजी का कारोबार जिले में अच्छा रहा है। दो करोड़ से अधिक की आतिशबाजी का कारोबार होने का अनुमान लगाया जा सकता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 21, 2025, 18:56 IST
VIDEO: सतरंगी रोशनी से नहाया आसमान, जमकर चली आतिशबाजी #SubahSamachar
