यूपीटीईटी परीक्षा की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में UPTET-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, विद्युत, प्रकाश, सीसीटीवी, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रश्नपत्रों के सुरक्षित भंडारण एवं वितरण की तैयारियों की समीक्षा की गई। नकल, अनियमितता एवं अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश देते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 14:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


यूपीटीईटी परीक्षा की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का निर्देश #SubahSamachar