रोहतक:शराब के नशे में पिता ने चार साल की बेटी को सड़क पर पटका, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। शहर की संजय कॉलोनी में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में एक पिता ने अपनी चार साल की मासूम बेटी को पहले थप्पड़ मारे और फिर सड़क पर पटक दिया। यह पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसका वीडियो अब सामने आया है। यह घटना मंगलवार देर शाम की है। पांच साल की पहली कक्षा में पढ़ने वाली बेटी घर के बाहर रो रही थी। तभी उसका पिता जितेंद्र, जो कथित तौर पर शराब के नशे में था, वहां पहुंचा। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि उसने बच्ची को कई थप्पड़ मारे। इसके बाद उसे उठाकर सड़क पर पटक दिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग भी सहम गए। सिटी थाना प्रभारी रमेश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी गिरफ्त से बाहर है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी 20 साल से संजय कॉलोनी में रह रहा है जबकि मूल रूप से बरेली का रहने वाला है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 17:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


रोहतक:शराब के नशे में पिता ने चार साल की बेटी को सड़क पर पटका, सीसीटीवी फुटेज आया सामने #SubahSamachar