अंब में रोजगार मेले का आयोजन, 200 युवाओं ने लिया भाग

नेशनल कॅरियर सर्विस सेंटर ऊना (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय) के सहयोग से थर्डआई अकादमी, अंब व एप्सन कंप्यूटर संस्थान, अंब की ओर से शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में लगभग 200 छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 70 डाटा एंट्री ऑपरेटर, 20 लाइफ मित्रा, 2 प्रबंधक, तीन मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव और 2 कंप्यूटर टीचर पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए। पिछले रोजगार मेले में जहां 50 युवाओं को रोजगार मिला था, वहीं इस बार यह संख्या बढ़कर करीब 100 तक पहुंच गई। कार्यक्रम में नेशनल कॅरियर सर्विस सेंटर ऊना की ओर से विजय शकया, थर्डआइ अकादमी अंब की ओर से अजय कुमार शर्मा तथा एप्सन कंप्यूटर इंस्टिट्यूट की ओर से सुरिंद्र कुमार चौधरी उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 17, 2025, 16:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अंब में रोजगार मेले का आयोजन, 200 युवाओं ने लिया भाग #SubahSamachar