राव तुलाराम चौक पर महाराजा अरुट द्वार निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद
दिल्ली रोड पर टी-पॉइंट पर बनने वाले महाराजा अरुट द्वार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इसको लेकर यादव समाज की तरफ से विरोध दर्ज करवाया गया है। शहीद राव तुलाराम संघर्ष समिति की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिसार यादव सभा के प्रधान चंद्रभान यादव ने राव तुलाराम चौक पर अरुट द्वार के निर्माण का विरोध जताया। उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर राव तुलाराम चौक और अरुट द्वार दोनों का निर्माण किया जाना उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर समिति के सदस्य विधायक विनोद भयाना से मिले थे। समिति के अनुसार विधायक ने पहले कहा था कि यदि समाज एकजुट होकर अरुट द्वार के निर्माण पर आपत्ति जताएगा तो वह इसे नहीं बनवाएंगे। हालांकि अब यह कहा जा रहा है कि सर्व समाज की सहमति होने पर ही इस मांग पर विचार किया जाएगा। इसलिए सर्व समाज ने इस विषय पर चर्चा करते हुए 14 जून को हांसी में एक बड़े कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया। संघर्ष समिति का कहना है कि इस कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग भाग लेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 11, 2026, 16:59 IST
राव तुलाराम चौक पर महाराजा अरुट द्वार निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद #SubahSamachar
