खेत में काम कर रहे किसान को सांड ने मारा, मौके पर मृत्यु

ग्राम पिंडरा निवासी तेज बहादुर साहनी पुत्र रमाशंकर साहनी (50) घर के सामने स्थित खेत में परवल समेत अन्य सब्जियों की खेती किए हुए थे। बुधवार को एक छुट्टा सांड़ अचानक खेत में घुसकर सब्जी चर रहा था कि किसान खेत में सांड़ को दूर करने गया। इसी बीच सांड़ ने किसान पर ही हमला कर दिया। इससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। मृतक के तीन पुत्र शिवकुमार, सिकंदर व मिथुन हैं। एक लड़की है, जिसकी शादी हो चुकी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 10, 2026, 11:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


खेत में काम कर रहे किसान को सांड ने मारा, मौके पर मृत्यु #SubahSamachar