अमृतसर: बिजली कटौती से नाराज किसानों ने मजीठा बिजलीघर का किया घेराव, कर्मचारियों के नहीं मिलने का आरोप
धान की रोपाई के दौरान लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज किसानों ने सोमवार को मजीठा क्षेत्र के बिजलीघर का घेराव किया। किसानों का आरोप है कि कई-कई घंटे बिजली गुल रहने से सिंचाई का काम पूरी तरह प्रभावित हो गया है और बिजलीघर पहुंचने पर कोई जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। किसानों ने कहा कि पंजाब के कई जिलों, खासकर मजीठा क्षेत्र में लंबे बिजली कट लग रहे हैं। इससे खेतों में लगी मोटरें बंद पड़ी हैं और किसानों को मजबूरी में डीजल जनरेटर चलाकर सिंचाई करनी पड़ रही है, जिससे खेती की लागत बढ़ रही है। उनका कहना है कि आम लोग भी अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने राज्य सरकार पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया और कहा कि यदि जल्द नियमित बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसानों ने सरकार और बिजली विभाग से धान की रोपाई के मौसम को देखते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 07:54 IST
अमृतसर: बिजली कटौती से नाराज किसानों ने मजीठा बिजलीघर का किया घेराव, कर्मचारियों के नहीं मिलने का आरोप #SubahSamachar
