VIDEO: बरेली के प्रभा सिनेमा में लगी आग, दमकल ने तीन घंटे में पाया काबू
बरेली के रामपुर गार्डन स्थित प्रभा सिनेमा में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई। अग्निशमन विभाग ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। गनीमत रही कि सिनेमा हॉल बंद था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 30, 2026, 08:44 IST
VIDEO: बरेली के प्रभा सिनेमा में लगी आग, दमकल ने तीन घंटे में पाया काबू #SubahSamachar
