नारनौल: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

नांगल चौधरी के गांव दोस्तपुर की हरिजन बस्ती में वीरवार दोपहर बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पास में रखे ईंधन के बड़े भंडार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान हुआ। आग की चपेट में आने से ईंधन में रहने वाले कई जीव-जंतु भी जल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब दो बजे बिजली की लाइन में स्पार्किंग हुई, जिसकी चिंगारी नीचे रखे सूखे ईंधन पर गिर गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची लपटों को देखकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 17:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


नारनौल: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा #SubahSamachar