गोंडा: पुलिस मुठभेड़ में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, एक बदमाश घायल

थाना करनैलगंज पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार देर रात सोनहरा गांव के पास चेकिंग के दौरान अंतरजनपदीय चोर गिरोह के बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान रामचंद्र के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। वहीं उसके साथी नईम और चांद बाबू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 11 ग्राम सोना, 1 किलो 100 ग्राम चांदी, एक मोबाइल फोन, बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा 93 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान विभिन्न चोरी की घटनाओं से संबंधित है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 04:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गोंडा: पुलिस मुठभेड़ में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, एक बदमाश घायल #SubahSamachar