भक्तों की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं भगवान
ब्लॉक क्षेत्र के शंकरपुर (बक्शी जोत) में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान में अवध धाम से पधारे संत वरुणाचार्य जी महराज ने श्रोताओ को भगवान राम और कृष्ण जन्म सहित ईश्वर के कई जन्म के प्रसंगों का रसपान कराया। उन्होंने कहा कि जब-जब भक्तों और संतों पर संकट आया तो अपने भक्तों की रक्षा के लिए भगवान को अवतार लेना पड़ा। भक्त प्रहलाद की कथा सुनाते हुए कहा कि उनके पिता हिरणाकश्यप ने भक्त प्रहलाद को अनेक प्रकार के कष्ट दिए। अंत में भगवान ने भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए एक निर्जीव खंभे को फाड़कर नरसिंह भगवान का अवतार लिया और हिरणाकश्यप का वध किया। उन्होंने वामन अवतार, रामकथा, कृष्ण जन्मोत्सव की कथा भी सुनाई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 09:21 IST
भक्तों की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं भगवान #SubahSamachar
