ग्रेटर नोएडा: शराब के नशे में युवती ने बीच सड़क पर किया हंगामा, सामने आया वायरल वीडियो
बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित बीच सड़क पर शराब के नशे में एक युवती के हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस के अनुसार घटना 1 जून 2026 की है। मामले में युवती का मेडिकल परीक्षण कराकर कार्रवाई की जा चुकी है। जानकारी के मुताबिक ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली रिवर व्यू सोसायटी में एक 32 वर्षीय युवती रहती है। 1 जून को शराब पीने के बाद नशे में होकर महिला ने जमकर हंगामा किया था। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी सामने आया था। जिसमें देखा जा सकता है कि युवती बीच सड़क पर शराब के नशे में लेटी हुई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 22, 2026, 08:49 IST
ग्रेटर नोएडा: शराब के नशे में युवती ने बीच सड़क पर किया हंगामा, सामने आया वायरल वीडियो #SubahSamachar
