वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, VIDEO
बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में रविवार सुबह चेकिंग के दौरान लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई। गोली लगने से सुरक्षा सहायक के पद पर कार्यरत दो कर्मी घायल हो गए। दोनों को तत्काल हरहुआ स्थित न्यू लक्ष्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत सामान्य है। घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 16, 2026, 15:24 IST
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, VIDEO #SubahSamachar
