हमीरपुर: श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का मामला, प्रधानाचार्य पर फेल करने और निष्कासन की धमकी देने का आरोप
हमीरपुर के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हाथों में गुलाब के फूल लेकर अनोखे अंदाज में जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। विद्यार्थियों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य रामनिवास श्रीवास और कुछ शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि स्कूल में उनके मोबाइल जब्त कर लिए गए और वापस करने के एवज में 500-500 रुपये का जुर्माना वसूला जा रहा है। विरोध करने पर प्रधानाचार्य द्वारा छात्रों से अभद्रता, मारपीट, कॉलर पकड़ने तथा स्कूल से रस्टीगेट करने और परीक्षा में फेल करने की धमकी देने का भी आरोप है। छात्रों ने छात्र नेता अभय प्रताप सिंह के खिलाफ गवाही देने का दबाव बनाने का दावा करते हुए डीएम से निष्पक्ष जांच और भयमुक्त माहौल में परीक्षा दिलाने की मांग की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 16, 2026, 12:22 IST
हमीरपुर: श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का मामला, प्रधानाचार्य पर फेल करने और निष्कासन की धमकी देने का आरोप #SubahSamachar
