हरोली: बाइक चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

हरोली पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि मामले में तीन नाबालिग भी संलिप्त पाए गए हैं। पुलिस ने चोरीशुदा बाइक बरामद करने के साथ ही दो अन्य संदिग्ध बाइकें भी कब्जे में ली हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भदसाली निवासी अंकित जसवाल ने 24 जून को पुलिस थाना हरोली में अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। डीएसपी हरोली मोहन रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान चोरी की वारदात में शामिल पांच युवकों की पहचान की गई। इनमें तीन बाल अपचारी तथा दो आरोपी अमित कुमार (18) निवासी कुठार खुर्द और बबलु राम (27) निवासी सुनेहरा शामिल हैं। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी अमित कुमार की निशानदेही पर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली गई। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से दो अन्य संदिग्ध बाइक भी बरामद हुई हैं। इन बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी और आरोपी इनके वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही और बरामद की गई अन्य बाइक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 25, 2026, 15:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


हरोली: बाइक चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार #SubahSamachar