ग्रेटर नोएडा: हरियाणा की डांसर डिंपल चौधरी की दो युवकों से तीखी बहस, जमकर दी गालियां

ग्रेटर नोएडा में हरियाणा की डांसर डिंपल चौधरी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा वन की कॉमर्शियल बेल्ट का बताया जा रहा है। वीडियो में हरियाणवी डांसर दो युवकों के साथ जमकर गाली गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करती नजर आ रही है। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ भी जमा है। हाई वोल्टेज ड्रामा फोटो खींचने को लेकर हुआ। डांसर वीडियो में कह रही है कि मना करने के बाद भी फोटो क्यों खींची। वहीं बीटा 2 कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 18, 2026, 18:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


ग्रेटर नोएडा: हरियाणा की डांसर डिंपल चौधरी की दो युवकों से तीखी बहस, जमकर दी गालियां #SubahSamachar