चाकू मारकर पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार ;video

आजमगढ़ जिले की कप्तानगंज थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में भागे हुए आरोपी पति नीरज को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने घरेलू विवाद के दौरान पत्नी पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतका की मां मुलहरा की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। थाना प्रभारी जयप्रकाश ने बताया कि 20 जून को मृतका की मां मुलहरा ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी पुत्री पिंकी की शादी वर्ष 2014 में अलहनी गांव निवासी नीरज निषाद से हुई थी। 19 जून को घरेलू विवाद के दौरान नीरज ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिंकी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अपने परिजनों के साथ घर छोड़कर भाग निकला। तहरीर के आधार पर कप्तानगंज थाने में हत्या की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 13:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


चाकू मारकर पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार ;video #SubahSamachar