पानीपत में सीएम ने पुराना डिपो का उद्घाटन करने के साथ ई-बसों को झंडी देकर किया रवाना
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ई-डिपो के उद्घाटन के बाद यहीं पर ई-बसों को झंडी दिखा रवाना किया। उन्हाेंने इसके बाद आर्य पीजी कॉलेज के एसी ऑडिटोरियम में सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से पानीपत आए। इनमें पानीपत की 40 बस हैं। पंचकूला, जगाधरी, सोनीपत व कुरुक्षेत्र जिले की ई-बस शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्टि्रक बस आज के समय की मांग है। हमें तेल और दूसरे पदार्थों पर आत्मनिर्भरता को कम करना होगा। इसकी बजाय बिजली या सौर ऊर्जा की तरफ चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। आमजन को इसमें सहयोग करना चाहिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 13:30 IST
पानीपत में सीएम ने पुराना डिपो का उद्घाटन करने के साथ ई-बसों को झंडी देकर किया रवाना #SubahSamachar
