VIDEO: रेलवे ने मनाया आजादी का जश्न, एनसीआर के जीएम और डीआरएम ने दीं रेलकर्मियों को शुभकामनाएं

आगरा । उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर रेलकर्मियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि जुलाई 2026 तक सकल मूल अर्जन में पिछले वर्ष की तुलना में 13.4 प्रतिशत वृद्धि हुई है। यात्री अर्जन 15 प्रतिशत से अधिक और मालभाड़ा अर्जन 10.5 प्रतिशत बढ़ा। टिकट जांच से आय में 23.5 प्रतिशत वृद्धि हुई। यात्रियों की सुविधा के लिए 4656 ट्रिप विशेष ट्रेनें चलाई गईं और 18 नई ट्रेनें शुरू हुईं। सुरक्षा के लिए 716 किलोमीटर मार्ग पर कवच लागू है। 93 लिफ्ट और 60 एस्केलेटर लगाए गए हैं। सौर ऊर्जा संयंत्रों से 4.50 करोड़ रुपये की बचत हुई। उन्होंने टीम भावना से चुनौतियों का सामना कर रेलवे को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान आगरा मंडल के डीआरएम गगन गोयल ने भी सभी रेलकर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 15, 2026, 08:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: रेलवे ने मनाया आजादी का जश्न, एनसीआर के जीएम और डीआरएम ने दीं रेलकर्मियों को शुभकामनाएं #SubahSamachar