महर्षि यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, नोएडा में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम योगा फॉर हेल्दी एजिंग रही। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवन के लिए इसके महत्व को बताना था। योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को बताया कि नियमित योग और ध्यान करने से शरीर स्वस्थ रहता है, मन शांत रहता है और तनाव कम होता है। उन्होंने यह भी बताया कि बढ़ती उम्र में भी योग व्यक्ति को सक्रिय और ऊर्जावान बनाए रखने में कैसे मदद करता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 12:44 IST
महर्षि यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन #SubahSamachar
