Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष ने किया आपदा प्रभावित ओल्ड मनाली का निरीक्षण, आपदा प्रभावितों से मिले

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शुक्रवार को आपदा प्रभावित ओल्ड मनाली का निरीक्षण कर आपदा प्रभावितों से मिले। उन्होंने कहा कि ओल्ड मनाली में बहुत नुकसान हुआ है। 2023 के मुक़ाबले इस बात तबाही ज्यादा है। भगवान का शुक्र है कि यहां कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मैंने ओल्ड मनाली में बहुत जगह दौरा किया। कई जगह तो अभी प्रशासन का अधिकारी पहुंचना दूर पटवारी भी नहीं पहुंचे हैं। आपदा राहत के कामों में तेजी लाने की जरूरत है। सरकार से आग्रह है कि जिन क्षेत्रों या जिलों में नुकसान कम हुआ है उन क्षेत्रों के राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लगाया जाए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 05, 2025, 20:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष ने किया आपदा प्रभावित ओल्ड मनाली का निरीक्षण, आपदा प्रभावितों से मिले #SubahSamachar