कांगड़ा: शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मां ज्वाला को चढ़ाया एक तोले सोने का छत्र, पंजाब से आए परिवार की मन्नत हुई पूरी
शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में शारदीय अश्विन नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र की अष्टमी के पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने मां ज्वाला के दरबार में शीश नवाया और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पंजाब से आए एक श्रद्धालु परिवार ने अपनी मन्नत पूरी होने पर मां ज्वाला के चरणों में एक तोले सोने का छत्र अर्पित किया। श्रद्धालु परिवार ने बताया कि मां ज्वाला के प्रति उनकी गहरी आस्था है। माता रानी की कृपा से उनकी मनोकामना पूरी हुई, जिसके बाद उन्होंने अष्टमी के शुभ अवसर पर मंदिर पहुंचकर करीब एक तोले वजन का सोने का छत्र अर्पित किया और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में पुजारी ने श्रद्धालु परिवार को विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद परिवार को माता की चुनरी भेंट की गई और सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद दिया गया। नवरात्र के दौरान श्री ज्वालामुखी मंदिर में देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और मां ज्वाला के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 18, 2026, 13:28 IST
कांगड़ा: शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मां ज्वाला को चढ़ाया एक तोले सोने का छत्र, पंजाब से आए परिवार की मन्नत हुई पूरी #SubahSamachar
