कानपुर: मवेशी को टक्कर मार पलटी कार 30 मीटर घिसटी, टक्कर लगने से मवेशी मरा

श्यामनगर में रविवार को बेकाबू कार मवेशी को टक्कर पलटी कार करीब 30 मीटर तक घिसटती हुई ग्रीन बेल्ट में जा घुसी। हादसे में मवेशी की मौत हो गई। हादसे से जाम लगता देख कार हटाने के लिए कहने को लेकर युवकों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर दी। मंगला विहार से श्यामनगर की ओर रविवार दोपहर जा रही बेकाबू कार से हादसा हुआ। मवेशी का टक्कर मारते हुए कार ग्रीन बेल्ट में जा घुसी। चकेरी थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि कार सवारों ने पूछताछ में बताया कि मवेशी को बचाने की कोशिश में हादसा हुआ। हादसे के बाद मंगला विहार रोड पर जाम लगने लगा। चौकी प्रभारी ने सिपाहियों से फंसा ट्रैफिक सुचारु करने के लिए कहा। इस पर सिपाही ने कार सवार युवकों से कार हटाने को कहा तो वे बहस करने लगे। चौकी प्रभारी कुलदीप यादव युवकों को समझाने पहुंंचे तो उनसे नोकझोंक होने लगी। दोनों ने एक दूसरे पर अभद्रता का आरोप लगाया। इसका एक वीडियो वायरल हुआ। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 19:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कानपुर: मवेशी को टक्कर मार पलटी कार 30 मीटर घिसटी, टक्कर लगने से मवेशी मरा #SubahSamachar