कानपुर: जाजमऊ से पीडीए जनसंदेश यात्रा की शुरुआत

सपा ने पीडीए जनसंदेश यात्रा की शुरुआत कैंट विधानसभा क्षेत्र के जाजमऊ से की। नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया। लोगों को पार्टी की नीतियों, विचारधारा एवं पीडीए के सामाजिक न्याय के संदेश के बारे में बताया। जाजमऊ पुरानी चुंगी से पीडीए जनसंदेश यात्रा शुरुआत हुई। कार्यक्रम की अगुवाई महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने की। अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में पीडीए समाज के अधिकारों और भागीदारी पर लगातार चोट पहुंची है। यात्रा में प्रदेश सचिव केके शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू, महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर, मुमताज मंसूरी, इशरत इराकी, आसिफ शाह, शबाब अबरार आदि रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 16, 2026, 18:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कानपुर: जाजमऊ से पीडीए जनसंदेश यात्रा की शुरुआत #SubahSamachar