कानपुर: ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी के उड़े परखच्चे, दो लोग घायल
मंगलवार शाम बिठूर थाना क्षेत्र में पंचमापुर गांव के पास नहर पटरी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और टक्कर के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर करीब 5 फीट नीचे पनकी नहर में जा गिरा। दुर्घटना में पंचमापुर निवासी स्कूटी सवार रामजीवन (44)और इसी गांव में रहने वाले ट्रैक्टर चालक रामजीवन उर्फ कुन्नी (55) दोनों ही घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर सरकारी एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए सीएचसी बारासिरोही भेजा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 09, 2026, 16:18 IST
कानपुर: ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी के उड़े परखच्चे, दो लोग घायल #SubahSamachar
