कानपुर: महिला को नोचने वाले रॉटविलर कुत्ते घर से गायब, पकड़ने पहुंची नगर निगम की टीम और पुलिस बैरंग लौटी

चकेरी की फ्रेंड्स कॉलोनी में महिला पर जानलेवा हमला करने वाले तीन रॉटविलर कुत्तों की तलाश में रविवार को नगर निगम की डॉग रेस्क्यू टीम व पुलिस पहुंची। करीब 15 मिनट तक तलाश के बाद भी कुत्ते नहीं मिले। नगर निगम की टीम और पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। इस दौरान स्थानीय लोगों और कुत्ता मालिक के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। शनिवार शाम घाऊखेड़ा निवासी 55 वर्षीय गीता सहपाठी नीलम के साथ अशोक विग के घर किचन में काम की बात करने गई थीं। वहां तीन रॉटविलर कुत्तों ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हैलट में भर्ती महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। नगर निगम की डॉग रेस्क्यू टीम पुलिस के साथ कुत्तों को पकड़ने पहुंची। टीम ने घर में 15 मिनट तक तलाश की लेकिन तीनों कुत्ते नहीं मिले। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्रवाई की भनक लगते ही कुत्ता मालिक अशोक विग ने तीनों रॉटविलर को कुलगांव स्थित अपने फार्म हाउस भेज दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 19:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कानपुर: महिला को नोचने वाले रॉटविलर कुत्ते घर से गायब, पकड़ने पहुंची नगर निगम की टीम और पुलिस बैरंग लौटी #SubahSamachar