कर्णप्रयाग...कोतवाली में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर, पुलिस कर्मियों का जांचा स्वास्थ्य
बृहस्पतिवार को कोतवाली में चिकित्सीय परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस के अधिकारियों, कर्मियों एवं होमगार्ड के कर्मियों की स्वास्थ्य की जांच की गई। श्शिविर में रक्तचाप, पल्स रेट आदि की जांच की गई। थानाध्यक्ष राकेश चंद्र भट्ट ने बताया कि शिविर में कर्णप्रयाग, लंगासू, नौटी, गौचर, सिमली चौकियों में तैनात सभी पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 04, 2025, 19:13 IST
कर्णप्रयागकोतवाली में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर, पुलिस कर्मियों का जांचा स्वास्थ्य #SubahSamachar
