किन्नौर: शिवरात्रि से पूर्व कोठी मंदिर में चलाया सफाई अभियान

महाशिवरात्रि के पावन पर्व से एक दिन पूर्व शनिवार को महाशिवरात्रि कमेटी कोठी की ओर से मंदिर परिसर और आस पास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान में कमेटी के सदस्यों कोठी ग्राम वासियों, उन्नति महिला मंडल, साडा की कर्मचारी और हीलिंग हिमालय फाउंडेशन के सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और जगह-जगह फैले कचरे को एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही साथ ग्रामीणों ने शिव मंदिर को सुंदर फूलों से सजाया, ताकि रविवार को शिव भक्तों को एक पवित्र और भक्तिमय वातावरण मिल सके। महाशिवरात्रि पर्व पर महाशिवरात्रि कमेटी कोठी की ओर से भक्तों के लिए विशेष प्रसाद की व्यवस्था की गई है। आयोजन कमेटी की ओर से सभी शिव भक्तों को आमंत्रित किया गया है। कमेटी ने भोले बाबा के दर्शन, पूजा अर्चना कर और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 12:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


किन्नौर: शिवरात्रि से पूर्व कोठी मंदिर में चलाया सफाई अभियान #SubahSamachar