Kullu News: किसान-मजदूर संगठनों ने निकाली रैली, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

किसान-मजदूर संयुक्त संगठनों के आह्वान पर सोमवार को कुल्लू में जेल भरो आंदोलन के तहत प्रदर्शन किया गया। विभिन्न किसान और मजदूर संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन विधानसभा के जिला अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। रैली में किसान और मजदूर संगठनों से जुड़े बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताते हुए केंद्र सरकार मुर्दाबाद समेत कई नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसान और मजदूर वर्ग से जुड़ी उनकी मांगों को केंद्र सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांगों पर जल्द आवश्यक कदम उठाने की मांग की। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया। आंदोलनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रखा जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 09:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Kullu News: किसान-मजदूर संगठनों ने निकाली रैली, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी #SubahSamachar