कानपुर में अधिवक्ताओं का सातवें बुधवार भी न्यायिक कार्य बहिष्कार

कानपुर में बार एसोसिएशन और लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त आह्वान पर बुधवार को अधिवक्ताओं ने सामूहिक अवकाश रखकर न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। प्रांतीय सम्मेलन की मांगें पूरी न होने पर हर बुधवार को कार्य बहिष्कार करने के पूर्व निर्णय के तहत सातवें बुधवार को भी अदालतों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा, जिससे दूर-दराज से आए वादकारियों को तारीखें लेकर वापस लौटना पड़ा। न्यायालय परिसर के बाहर अधिवक्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो जल्द ही राजधानी लखनऊ में एक बड़ा प्रांतीय प्रदर्शन किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 11:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कानपुर में अधिवक्ताओं का सातवें बुधवार भी न्यायिक कार्य बहिष्कार #SubahSamachar